जबलपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जबलपुर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26.1.12

मामाजी के दिलो दिमाग पे छा गई झांकी : मामीजी की चेहरे पर उत्साह के भाव थे गणतंत्र दिवस समारोह में : बेटी-बचाओ अभियान केंद्रित झांकी अव्वल


श्री युत के सी जैन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित करते हुए मामाजी 
जबलपुर मे महिला बाल विकास विभाग की झांकी प्रथम स्थान
पर रही. झांकी की  परिकल्पना:-गिरीश बिल्लोरे,मनीष शर्मा
मनीष सेठ, एवम जी.एस. लौवंशी ने की थी  निर्माण सहायक
श्री धीरज शाह  

जिले में शान-सम्मान और गरिमा से मनाया गया गणतंत्र दिवस
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में फहराया राष्ट्र ध्वज
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री ने सराहा
मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं के साथ फोटो खिंचवाई
आकर्षण का केन्द्र रही झाँकियां
गौरवशाली 63वां गणतंत्र दिवस जबलपुर जिले में उत्साहउमंगशानसम्मान और गरिमा के साथसमारोहपूर्वक मनाया गया   जिला मुख्यालय पर यहां पंरविशंकर शुक्ल स्टेडियम मैदान में आयोजितमुख्य समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री नेसम्मानित किया   समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी एवं आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमप्रस्तुत किये गये  मुख्यमंत्री ने शांति और अमन के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश की ओर छोड़े   पूरास्टेडियम थोड़े समय के लिए रंगीन गुब्बारेमय और आकर्षक हो गया 
गणतंत्र दिवस पर पंड़ित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुखियामुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया   इसके उपरांत कलेक्टर गुलशन बामराऔर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के साथ जिप्सी में सवार होकर संयुक्त परेड का निरीक्षण किया   परेड मेंशामिल जवानों ने मधुर धुन के साथ हर्ष फायर किये और राष्ट्रपति के जयकारे लगाये 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 63वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश वासियों का अभिवादन किया और बधाईदी   उन्होंने भारत माता की जाय के नारों के साथ संदेश वाचन प्रारंभ किया   उन्होंने कहा आज का दिनउन मूल्यों और प्रतिज्ञाओं के प्रति स्वयं को पुनसमर्पित करने का दिन है जिनके आधार पर स्वराज कीस्थापना हुई  मुख्यमंत्री ने कहा सरकार की कार्यशैली और विकास की हमारी अवधारणा समाज औरसरकार की सहभागिता पर आधारित है   इसीलिए प्रदेश का शासन-प्रशासन आम आदमी की खुशहालीऔर प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है   मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार ने प्रदेश की विकास यात्रा में समाज केसभी वर्गों को शामिल किया है                                               
गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा समाज के कमजोरऔर वंचित वर्गों के लोगों को उनके कल्याण और विकास की योजनाओं का बेहतर लाभ उपलब्ध कराने केलिए समग्र सुरक्षा कार्यक्रम
लागू किया जायेगा   उन्होंने कहा स्पर्श अभियान में प्रदेश में साढ़े आठ लाख नि:शक्त चिन्हित किये गये हैं  इनमें 7 लाख 15 हजार को प्रमाण पत्र देने के साथ एक लाख से ज्यादा कृत्रिम अंग भी उपलब्ध करायेगये 
मुख्यमंत्री ने कहा जबलपुर में चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थापना के बाद अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का कृषिअनुसंधान केन्द्र भी स्थापित होने जा रहा है  उन्होंने कहा राज्य सरकार खेती और किसानों की बेहतरी केलिए कार्य कर रही है 
मुख्य समारोह में आयोजित परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक मनोज वर्मा कर रहे थे   शानदार परेड कास्टेडियम में मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया   परेड में विशेष सशस्त्र बलयातायातजिलापुलिस बलमहिला पुलिस बलहोमगार्डएन.सी.सीजिसमें बालिका एवं बालक शामिल थे तथा स्काउटगाइड और बैंड दल 6वीं वाहिनी ने भाग लिया 
मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम:
            मुख्य समारोह में गुरूनानक विद्यालय मढ़ातालमॉडल स्कूल एवं हितकारिणी विद्यालयगोरखपुरमहारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालयशासकीय ब्यौहारबाग उच्चतरमाध्यमिक विद्यालय एवं एल.एनयादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और चौधरी मदर केयर विद्यालय केछात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं मनोहारी क्रमशराईपंथीगरबाभांगड़ा और वंदेमातरम् पर आधारितनृत्य प्रस्तुत किये 

जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियां:

            मुख्य समारोह में महिला बाल विकासशहरी विकास अभिकरणकृषिनगर निगमजबलपुरविकास प्राधिकरणजिला पंचायतस्वास्थ्यलोक सेवा गारंटीशिक्षा केन्द्रश्रम, 108 एम्बुलेंस,पी.एच.., जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रवनउद्यानकेन्द्रीय जेलगन कैरिज फेक्टरी आदि अन्यविभागों ने मनोरम झांकियां प्रस्तुत की 
बेटी बचाओ को मिला प्रथम स्थान:
            जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों में महिला बाल विकास विभाग की बेटीबचाओ पर आधारित झांकी को प्रथम स्थानजिला पंचायत की समग्र स्वच्छता को द्वितीय और कृषिविभाग की झांकी को तीसरा स्थन मिला 
                                  
            गतवर्ष टेंमर नदी में डूबने से 6 लोगों की प्राण रक्षा करने पर बरगी के बसीर खान और गोविंदसिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया  उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के जवानों तथाअधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया   प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने स्कूली छात्र-छात्राओं कोबेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शन के लिए शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये                                                                 परेड में प्रथम जिला पुलिस बल:
            मुख्य समारोह में परेड में ग्रुप  में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल (पुरूषकोग्रुप बी में प्रथमस्थान होमगार्ड महिला और ग्रुप सी में प्रथम स्काउट गाइड गल्र्स को मिला 
संचालनकत्र्ता सम्मानित:
            मुख्य समारोह में विगत कई वर्षों से कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदीप दुबे को प्रशस्ति पत्रदेकर मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया   कार्यक्रम में सह संचालन संदीपा स्थापक पचौरी ने किया 
मुख्यमंत्री ने सांस्कृति समूहों के बीच पहुंचकर ग्रुप फोटो करवाया:
            मुख्यमंत्री इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचे और उनकेसाथ फोटो खिचवाई   मुख्यमंत्री ने मंच से कार्यक्रम के अंत में कहा हो रही वर्षा को देखते हुए मैंनेसांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करवाने के निर्देश कलेक्टर को दिये थे परन्तु मेरी बेटियों के आग्रह को मैंनेस्वीकार किया   आप सभी ने बहुत अच्छा कार्यक्रम प्रस्तुत किये गुरूजनों और छात्र-छात्राओं सभी कोबधाई   उन्होंने मंच से यह भी घोषणा की कल जबलपुर में स्कूल-कालेज में अवकाश रखा जायेगा 
ये रहे मौजूद:
            मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंहमहापौर प्रभात साहूविधायकसर्वश्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बूशरद जैनश्रीमती प्रतिभा सिंह एवं श्रीमती लॉरेन बीलोबोजिला पंचायतअध्यक्ष भारत सिंह यादवकुक्कुट पालन निगम के उपाध्यक्ष एस.केमुद्दीन,  जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अनिल शर्मानगर भाजपा अध्यक्ष डॉविनोद मिश्राभाजपा ग्रामीण अध्यक्ष आशीष दुबे,विनोद गोंटियासंभागायुक्त रवीन्द्र पस्तोरआई.जीव्हीमधुकुमारकलेक्टरपुलिस अधीक्षकस्वतंत्रतासेनानी स्थानीय जनप्रतिनिधिगणमान्य नागरिकअधिकारी-कर्मचारी आदि मौजूद थे 

27.12.11

रवींद्र बाजपेई सकारात्मक पत्रकारिता के संवाहक : श्री अनिल शर्मा


मंचासीन अतिथिगण
जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष
श्री अनिल शर्मा सरस्वती पूजन करते हुए
 विद्युत मंडल के पी आर ओ श्रीराकेश पाठक 
वरिष्ठ पत्रकार श्री रवींद्र बाजपेई 
जबलपुर 24 दिसम्बर 2011 को स्थानीय फ़न-पार्क में जबलपुर का प्रतिष्ठापूर्ण समारोह   स्वर्गीय हीरालाल गुप्त स्मृति समारोह 2011 सम्पन्न हुआ. मुख्य अथिति के रूप में बोलते हुए सम्मान का आधार ही त्याग और तपस्या है. आज़ जिनकी स्मृति में सम्मान दिया जा रहा है वे पत्रकारिता एवम सम्पूर्ण मानव जाति की सेवा के लिये कृत संकल्पित थे मैं ऐसे व्यक्तित्वो को नमन करते हुए  मित्र रवींद्र बाजपेई को शुभकामनाएं देता हूं कि वे मूर्धन्य पत्रकार हीरालाल गुप्त स्मृति प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित हुए हैं. युवा पत्र-संचालक भाई आशीष शुक्ल को मेरी अशेष शुभकामनाएं हैं जिन्हैं त्याग की मूर्ति सव्यसाची मां प्रमिला देवी की स्मृति में सम्मानित किया . 

अध्यक्षीय आसंदी से बोलते हुए समाज सेवी एवम जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा ने कहा:- "रवींद्र बाजपेई सकारात्मक पत्रकारिता के संवाहक हैं उनका सम्मान करना बेशक नकारात्मकता को हतोत्साहित कर सृजनशीलता को समादरित करना है. साथ ही श्री आशीष शुक्ला को सव्यसाची मां प्रमिला देवी की स्मृति सम्मान से समादरित कर आयोजकों ने पत्रकारिता में युवा चेतना को प्रोत्साहित करने का मार्ग तय कर दिया है."
        विशिष्ठ अतिथि समाज सेवी श्री शेखर अग्रवाल संचालक डिजी टेलिविजन ने पंद्रह साल से जारी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि मीडिया समाज को खबर देकर अपना दायित्व पूरा नहीं मान लेना चाहिये मीडिया समाज में सकारात्मकता के प्रसार का मूलाधार है. जिसे रवींद्र जी जैसे राष्ट्रीय स्तर के कलम कार विभिन्न विषयों के ज्ञाता और आशीष भाई जैसे कुशल प्रबंधक गति दे रहे हैं. 
       ड्रीमलैण्ड फ़नपार्क जबलपुर  में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ  सरस्वती प्रतिमा पूजन से हुआ  तदुपरांत अतिथियों एवम विभिन्न संस्थाओं से पधारे प्रतिनिधियों ने स्व०श्रीयुत हीरालाल गुप्त एवम मां सव्य-साची प्रमिला देवी बिल्लोरे के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की.
                  अतिथियों के स्वागत उपरांत विचार अभिव्यक्ति के क्रम में जादूगर एस के निगम ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप एवम गुप्त जी एवम उनकी समकालीन पत्रकारिता विषय पर विचार व्यक्त किये जबकि युवा ब्लागर एवम कवि गीतकार डा० विजय तिवारी किसलय ने 1997 से  प्रतिष्ठापूर्ण समारोह  के बारे में विस्तार से जानकारी दी.डा० किसलय का मत था कि  हम इस कार्यक्रम के ज़रिये संस्कारित सामाजिक चेतना में मीडिया की भूमिका को रेखांकित करणे की कोशिश करतें हैं जिसकी ज्योति  स्व० गुप्त जी जैसे कलमकारों ने अभावों से जूझते हुई जगाई थी. 
    

5.10.11

बेटी बचाओ अभियान को व्यापक जन समर्थन

शहरी क्षेत्रों और पढ़े लिखे लोगों के बीच बेटियों का अनुपात कम होना चिन्ता का विषय है :  
                                                                                              शिवराज सिंह


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दृढ़तापूर्वक कहा है कि कन्याओं तथा स्त्रियों के संरक्षण के लिये सभी संबंधित कानूनों का पूरी कड़ाई से पालन कर प्रदेश में उन्हें पूरी सुरक्षा और सम्मान निश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ‘‘बेटी बचाओं अभियान ’’ बेटियों के संरक्षक, संपोषण और सम्मान के लिये शुरु किया गया एक ऐसा सामाजिक महा अभियान है जिसमें सभी राजनैतिक दलों, संगठनों और संस्थाओं सहित समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी होने पर ही वांछित सफलता मिलेगी। यह कोई राजनैतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक मिशन है।
श्री चौहान आज अपने निवास पर श्री नवदुर्गा महोत्सव के दौरान नवमीं के अवसर पर 1100 से अधिक कन्याओं की पूजा और उन्हें भोजन कराकर ‘‘ बेटी बचाओं अभियान’’ का शुभारम्भ करने के बाद सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सैकड़ों की तदाद में कन्याएँ, उनके अभिभावक, सभी धर्मों के गुरु और समाज के सभी वर्गों के लोग उपस्थित थे। साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा गोद ली गईं 9 बेटियाँ भी विशेष रूप से मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बेटियों के संरक्षक और समुचित पोषण के लिए तीन काम किए जा रहे हैं- जागरुकता में वृद्धि, प्रोत्साहन तथा दंड। जागरूकता के तहत पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वे स्वयं 10 अक्टूबर को दतिया से सेवड़ा तक जन-जागृति यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वे जहाँ भी जायेंगे, वहाँ अन्य कार्यक्रमों के साथ-साथ बेटी बचाओं से संबंधित एक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें वह भाग लेंगे। उन्होंने सभी धर्म गुरुओं से अनुरोध किया कि वे अपने प्रवचनों और नसीहतों में कुछ समय बेटी के महत्व पर अवश्य बोले, जिससे की समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच में वृद्धि हो। उन्होंने छात्रसंघ की पदाधिकारी छात्राओं से भी बेटी बचाओं अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की। प्रोत्साहन के तहत अनेक योजनाओं पर विचार चल रहा है। एक ऐसी योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है जिसके तहत उन लोगों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन दी जाएगी जिनकी सिर्फ बेटियाँ हैं। दंड के तहत कन्याओं तथा स्त्रियों के संरक्षक से संबंधित सभी कानूनों का पूरी कड़ाई से पालन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान की प्रेरणा उन्हें स्त्रियों और बेटियों के प्रति परिवारों और समाज में व्याप्त नकारात्मक दृष्टिकोण तथा असमान व्यवहार को देखकर मिली। उन्होंने कहा कि बचपन से ही उन्होंने परिवारों में बेटियों तथा स्त्रियों के साथ भेदभाव को देखा है। यहाँ तक की माताएँ भी बेटी और बेटे में भेदभाव करती हैं। इस बात की उन्हें हमेशा से गहरी पीड़ा रही। उन्होंने कहा कि जब वह विधायक बने तब उन्होंने गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करवाने की शुरुआत की, जिससे कि गरीब परिवारों को कन्या विवाह के खर्च रूप बोझ से राहत मिल सकें। सांसद बनने के बाद भी यह कार्यक्रम जारी रहा और मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्या विवाह को संस्थागत स्वरूप देकर इसका आयोजन सरकारी रूपी से किया जाना लगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना भी इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में बेटियों को शिक्षा और आगे बढ़ने के लिए सरकार द्वारा सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बावजूद प्रदेश में लिंगानुपात की स्थिति चिन्ताजनक है। शहरी क्षेत्रों और पढ़े लिखे लोगों के बीच बेटियों का अनुपात कम होना चिन्ता का विषय है।
श्री चौहान ने कहा कि प्राचीन भारतीय समाज में बेटी और स्त्री के प्रति न केवल सकारात्मक सोच थी बल्कि उन्हें पूरा सम्मान और प्रगति के अवसर उपलब्ध थे। आगे चलकर समाज में उनके प्रति नकारात्मक बदलाव आया। बहरहाल, आज भी समय है कि समाज अपनी भूल को सुधार कर बेटियों और स्त्रियों के साथ पूरा न्याय करें। उन्होने कहा कि प्रदेश में किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि गैर-सरकारी संगठना को बेटी बचाओं अभियान के साथ जोड़ने के लिये उनका एक सम्मेलन शीघ्र आयोजित किया जायेगा। श्री चौहान ने कहा कि परिवार के बीच बेटी और बेटे की बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। बेटी बचाओं अभियान कोई एक दिन का काम न होकर एक दीर्घकालीन मिशन है, क्योंकि समाज में परिवर्तन आने में समय लगता है।
इसके पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री प्रभात झा ने बेटी बचाओं अभियान शुरु करने पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के रूप में पाँच लाख कन्याओं का पूजन किया जायेगा। श्री चौहान ने यह सिद्ध कर दिया है कि सत्ता और शासन का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में किस तरह प्रभावी रूप से किया जा सकता है। मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस दिशा में कोई कसर बाकी नहीं रख रहें।
विभिन्न आयोजन
  •  इस अवसर पर एक विशाल मंच पर नौ देवियों की प्रतीक नौ कन्याओं को सजाकर सिंहासनों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक उनका सम्मान किया।
  •  सैकड़ों की तदाद में उपस्थित कन्याओं के बीच मुख्यमंत्री स्वंय गए और उनसे घुल-मिलकर खूब चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इन कन्याओं पर पुष्पों की वर्षा भी की।
  •  कन्याएँ मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साह के अतिरेक में भारत माता की जय सहित अनेक प्रेरक नारे लगाती रहीं।
  •  मुख्यमंत्री ने 1100 से अधिक कन्याओं को सपत्नीक भोजन करवाया।
  •  मंच पर विराजमान सभी धर्मगुरुओं का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। धर्म गुरुओं के चेहरों पर प्रसन्नता और गौरव का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा था।
  •  कार्यक्रम शुरु होने के पहले अनेक कन्याओं ने विभिन्न गीतों और कहानियों के माध्यम से समाज की उनके प्रति नकारात्मक सोच को व्यक्त करते हुए इस सोच में बदलाव की आवश्यकता का संदेश दिया।
  • हदृय रोग से पीड़ित कन्या महिमा ठाकुर को इलाज के लिए 1,60,000 रुपये का चेक दिया गया। उसे यात्रा व्यय के रूप में 12000 रूपये भी दिए गए।
  •  कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम तथा मध्यप्रदेश गान के साथ हुई।
  •  डॉ. मंजू सिंह, जिनकी सिर्फ एक बेटी है, ने अपने अनुभव बांटते हुए बताया कि वे अपनी बेटी से पूरी तरह से संतुष्ट हैं और उन्हें कभी पुत्र के चाह नहीं होती। उन्होंने बेटी के प्रति समाज में सकारात्मक सोच की आवश्यकता पर बल दिया।
नाटक की प्रस्तुति
इस अवसर पर ’’ बेटी है तो कल है ’’ नाटक की प्रस्तुति की गई। श्री अशोक बुलानी द्वारा निर्देशित रंग समूह के इस नाटक में बेटी की प्रति सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया है। इस नाटक पर लोगों की उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया देख कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की कि इस नाटक का पूरे प्रदेश में मंचन किया जायेगा।
 शपथ
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी उपस्थितों को संकल्प दिलाया कि वे बेटी के जन्म को कभी बाधित नहीं करेंगे, बेटी को सम्मान संरक्षक, प्रोत्साहन और सम्मान देंगे तथा बेटी के पालन पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर कभी भेदभाव नहीं करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा, गृह मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, वरिष्ठ नेता श्री कैलाश सांरग, महापौर श्रीमती कृष्णा गौर, मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती उपमा राय
जबलपुर में भावनाओं से जुड़ा अभियान 
जबलपुर में बेटी बचाओ अभियान : जन जन का अभियान 

विधानसभा अध्यक्ष श्री रोहाणी ने किया बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ

            जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी से चलाये जाने वाले मध्य प्रदेश शासन के “बेटी बचाओअभियान” का जबलपुर जिले में शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने रांझी स्थित लक्ष्मीनारायण यादव उच्चतर माध्यमिक शाला प्रांगण में भव्य और गरिमामय समारोह में किया   उन्होंनेबेटियों के लिए सम्मान की भावना बढ़ाने के लिये जागरूकता हेतु भारतीय परम्परा के अनुरूप कन्याओं कापूजन किया   पैर पखारेतिलक लगाया और चरणों में पुष्प अर्पित किये   श्री रोहाणी ने कन्याओं कोभोजन परोसा और उनके साथ भोजन ग्रहण किया  दो हजार से अधिक कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया   बेटी बचाओ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए श्री रोहाणी ने “चेतनारथको हरी झण्डी दिखाकर संभाग के जिलों के भ्रमण के लिए रवाना किया विधानसभा अध्यक्ष श्री रोहाणी ने इस अवसर पर कहा कि बेटियों की संख्या में कमी आने कामुख्य कारण दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियां हैं   इस सामाजिक बुराई का कद अब रावण से भी बड़ाहो गया है  जिस प्रकार रावण दहन होता है उसी प्रकार इन कुरीतियों को भी जड़मूल से समाप्त करना होगा

            श्री रोहाणी ने कहा कि स्त्री-पुरूष लिंगानुपात में असंतुलन होने पर भारी अराजकता फैलेगी  । उन्होंने कहा बेटा-बेटी के मध्य भेदभाव समाप्त होना चाहिये  श्री रोहाणी ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कीसरकार ने बेटियों का सम्मान बढ़ाने के लिये उनकी शिक्षास्वरोजगारविवाहप्रसव आदि की सहूलियत के लिए अनेक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन .प्रमें सुनिश्चित किया है   ये ऐसी योजनायें हैजिसकी सराहना सम्पूर्ण देश में हुयी है और कई प्रदेशों ने इन योजनाओं को अपने यहां शुरू भी किया है  मध्य प्रदेश में शुरू हुआ बेटी बचाओ अभियान देश में अपने तरह का अकेलाअनूठा और अभिनव अभियान है   ये योजनायेंदहेज दानव जैसी सामाजिक-आर्थिक कुरीतियों-विषमताओं को चुनौती देने मेंपूरी तरह से सक्षम है 

            श्री रोहाणी ने आव्हान किया कि बेटी बचाओ अभियन में प्रत्येक परिवार और व्यक्ति शामिलहोकर बेटियों की लगातार कम हो रही संख्या के प्रति समाज को जागरूक करें 

बेटी बचाने का संकल्प :

          समारोह में उपस्थित जनसमुदाय ने   विधानसभा अध्यक्ष श्री रोहाणी की अगुआई में कि बेटी के जन्म को कभी भी बाधित नहीं किया जायेगा   किसी भी स्तर पर बेटे-बेटियों के बीच भेदभाव नहीं किया जायेगा 
पोस्टर का विमोचन:
            संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ अभियान पर केन्द्रित पोस्टर का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष श्री रोहाणी ने किया   इसे छाया चित्रकारकलाकार विनय अम्बर ने तैयार किया है 
चेतना रथ रवाना:
            बेटी बचाओ अभियान में जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिये विधानसभा अध्यक्ष श्रीरोहाणी ने “चेतना रथ” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
            संयुक्त संचालक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में एनेक्स मीडिया द्वारा तैयार किये गये इस आकर्षक चेतना रथ में चारों ओर पोस्टर लगाकर बेटी बचाओ अभियान का संदेशनारों और गीतों आदि के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया गया है  इस वीडियो-आडियो चेतना रथ में छोटी-छोटी फिल्मों के द्वारा बेटियों एवं महिलाओं के लिये मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं को प्रदर्शित किया जायेगा 
लाड़ली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित किया गया:
            लाड़ली लक्ष्मी योजना के बचतपत्रलाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी ने वितरित किये 
जनप्रतिनिधियों से मिला सहयोग:
            बेटी बचाओ अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विधायक गणोंपार्षदपंच,संरपंच आदि जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने समारोहपूर्वक बेटियों का पूजन कर उनकासम्मान किया   बेटियों के अभिभावकों का सम्मान किया गया 
            समारोह में बेटी बचाओ अभियान से संबंधित एक संस्था एम.पी.वी.एच.के नोडल अधिकारी मनीष पाण्डे ने “बदलेंगे सोच बेटी नहीं बोझ” संदेश देता बैच सभी अतिथियों को लगाया   मंच संचालन सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास गिरीश बिल्लौरे,  ने किया 
            इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष राजेश मिश्राजबलपुर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रभाशंकर कुशवाहासर्वेश मिश्रासावित्री कुंजामकौशल्या घाघरेजगदीश यादवप्रवीण यादवराजेश भाटियातृष्णा चटर्जीरमेश सोलकियासंयुक्त संचालक महिला बाल विकास एस.सीचौबे, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास प्राचार्य दिनेश अवस्थीजिला कार्यक्रम अधिकारी श्री एच के शर्मा विभिन्नविभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा करीब 2000 से अधिक कन्यायें और जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक गण मौजूद थे 

दिन भर धूम रही "बेटी बचाओ अभियान की माय-एफ़ एम पर"
माय-एफ़ एम ने पूरे शहर में अपने प्रसारण में केवल बेटी बचाओ अभियान की चर्चा की.माय-एफ़ एम के को-आर्डिनेटर श्री सतीष तिवारी ने बताया कि "सुबह से जारी इस सिलसिले की सफ़लता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि श्रोताओं ने माय एफ़ एम में आकर अभियान जारी रखने के लिये सहयोग की पेशकश की."





















आदिवासी जिले मंडला में अभूतपूर्व आयोजन

               मण्डला जिले में  माननीय श्री देवीसिंह सैयाम  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के मुख्य अतिथ्यि में बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ किया गया
                     *रैली:- सर्वप्रथम कलेक्ट्रेट मंडला से सम्मानीय श्रीमति सम्पतिया उइके जिला पंचायत अध्यक्ष मंडला के द्वारा रैली एवं जन जागरूकता सुसज्जित बेटी बचाओ रथ का हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली एवं रथ शहर में भ्रमण करते हुए बेटी बचाओ अभियान का संदेश देते एवं नारा लगाते हुए मां नर्मदा नदी के तट पर पहुंचे। यह रैली महिला एवं बाल विकास विभाग मंडला  लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंडला जन संपर्क विभाग  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गई।
             *संकल्पः- कार्यक्रम स्थल में माननीय श्री देवीसिंह सैयाम  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा बेटी बचाओ अभियान का उद्देश्य बताते हुए समस्त उपस्थित जन समुदाय  जन-प्रतिनिधि मीडिया-प्रतिनिधि अधिकारी/कर्मचारी को संकल्प पत्र का वाचन कर संकल्प कराया गया कि हम सब बेटी और बेटे को समान संरक्षण देंगें। साथ ही  बेटी है तो कल है हर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी संकल्प किया गया।
          *कन्याभोजः-माननीय श्री देवीसिंह सैयाम राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग महिला मोर्चा अध्यक्ष माननीय श्री प्रबल सिंह सिपाहा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर मंडला, माननीय श्रीमति सम्पतिया उइके जिला पंचायत अध्यक्ष एवं समस्त जन प्रतिनिधि अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा कन्याओं को तिलक लगाकर फिर चुनरी डालकर पूजा अर्चना बाद कन्याभोज कराया गया।
           *विकलांग दम्पत्ति का सम्मान:- इस कार्यक्रम में सिर्फ बेटियों वाले दम्पत्तियों को सम्मानित किया गया।      श्रीमति मंजुला पति श्री प्रवीण सिंह ग्राम ढेंको दोनों पति-पत्नि विकलांग हैं। श्रीमति मंजुला 50 प्रतिशत एवं श्री प्रवीण सिंह 55 प्रतिशत विकलांग हैं। जिन्होंने एक ही बेटी पर परिवार नियोजन अपनाकर समाज में एक मिशाल कायम की है। इसी दौरान बेटियों के लिये म0प्र0 शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित फिल्म “पालने से पालकी” तक दिखाई गई। जिससे योजनाओं का लाभ शत्- प्रतिशत बेटियों को दिया जा सके।
     लोक कवि श्री श्याम सिंह बैरागी शिक्षक द्वारा  बेटी बचाओ अभियान से संबंधित क्षेत्रीय भाषा में स्वरचित गीत प्रस्तुत कर अभियान में विशिष्ट योगदान दिया गया।
            इसी तरह विधानसभा क्षेत्र निवास अंतर्गत ग्राम रपटा (छिन्दा) में माननीय विधायक महोदय श्री रामप्यारे कुलस्ते एवं विधानसभा क्षेत्र बिछिया अंतर्गत ग्राम घुघरी में माननीय विधायक महोदय श्री नारायण सिंह पट्टा के मुख्य आतिथ्य में बेटी बचाओ अभियान का शुभारंभ कन्याभोज के साथ किया गया।
अन्त में एक मेरा आलेख जो राज-एक्सप्रेस ने छापा 






Wow.....New

धर्म और संप्रदाय

What is the difference The between Dharm & Religion ?     English language has its own compulsions.. This language has a lot of difficu...