जितनी ज़ल्द हो सके मन से कुण्ठा को विदाई दिलाना ज़रूरी है.


                           उदास आंखों में सपनों ने जगह बना ही ली . अक्सर हम सोचा करतें हैं कि हम सबसे ज़्यादा दुखियारे अकिंचन हैं.हमारी आदत है ऊंचाईंयों तक निगाह करने की. और फ़िर खुद को देखने की. अब बताईये परबत देख कर आप खुद को देखेंते हैं तब  तो सामान्य सी बात है कि खुद को नन्हा महसूस करेंगे ही. बस यहीं कुंठाएं जन्म ले लेतीं हैं. हम खुद को असहज पाते हैं.    

दस बरस का था तब मुझे लगा कि मैं क्रिकेट खेल सकता हूं और फ़िर कोशिश की बैसाखियों के सहारे दो रन बनाए भी. दूसरी ही बाल पर क्लीन बोल्ड. बोल्ड होने से अधिक पीढा थी खेल न पाने की. बाल मन अवसाद से सराबोर हुआ . रोया भी ....खूब था तब
      रेल स्टेशन के क़रीब रेल्वे  क्वार्टर में  अक्सर दुख:द खबरें मिला करतीं थीं. उस दिन स्कूल से लौटते वक़्त देखता हूं कि एक इंसान जाने किस भ्रम के वशीभूत हुआ रेल पटरी पार करने के बाद वापस लौटा और यकायक रेलगाड़ी की चपेट में आ गया.. मेरी आंखों के सामने घटा ये सब ये क्या .. उफ़्फ़ दौनों टांगें .. खुद से खूब सवाल करता रहा -"बताओ, अब वो जी भी गया तो क्या सहजता से चल सकेगा..?     
  अर्र अब उस बेचारे के तो दौनों पांव..?" 
   मुझसे ज़्यादा बुरी दशा में है वो.. उसके तो दौनों पैर.. ही न होंगे.. अब 
   जी हां उसी दिन से मन का अकुलाहट से रिश्ता ही टूट गया. 
  कहानी का इशारा है कि जितनी ज़ल्द हो सके मन से कुण्ठा को विदाई दिलाना ज़रूरी है. 
       पर वयस्क होने पर कुण्ठाएं बेलगाम हो जातीं है. अक्सर बच्चों में बगावती तेवर आपने देखे होंगे.ये ही बच्चे बड़े होकर एक बेलगाम ज़िंदगी को जीते हैं. सही वक़्त है बचपन जब आप बच्चों को अभावों कमियों पराजयों से मुक़ाबला करना सिखा सकते हैं...



   ज्ञान मत बांटिये भाषण मत दीजिये दिखाइये उनको अभाव ग्रस्त जीवनों की परिस्थितियाँ . अक्सर हम ग़रीब, बेसहारा यतीमों को "अनाथ" कह कर दया भाव से देखते हैं. मेरे एक मित्र ने मित्रों का नज़रिया ही बदल दिया. जी हाँ वही दीपेंद्र बिसेन जी ने.  अनाथ नहीं मानते ऐसे बे सहारा बच्चों को .
तस्वीरें बता रहीं हैं बाल-गृह के बच्चे अब सुनहरे सपने देख रहें हैं. खेल रहें हैं पढ़ रहे हैं.. योग सीख रहे हैं.. 
 तभी तो मैंने भी तय किया है इन बच्चों  के साथ सपरिवार एक दिन अवश्य बिताउंगा ..  
मेरे बच्चे समझेंगे अभाव से साहस कैसे हासिल होता है. 
जानेंगें ये भी कि ये वो बच्चे हैं जिनको जिद्द शब्द के मायने नहीं मालूम.. 

इन बच्चों की आंखों  में सपने आने लगे हैं.. सपने पूरे भी होते जा रहे है, वे भी पार्क में जाते हैं..
  
                                                                                अबोले जंगल में सरसराते पत्तों  की आवाज  सुनते  ये बच्चे कितने उमंग से निकल पड़े हैं जीवन यात्रा पर ..............!! 
जाने कौन इनमें से किसी करिश्मे को आपके सामने ले आए 



जो भी हो एक दिन इनके साथ बिताने से महसूस होता है कि "जीवन के मायने क्या हैं..?"

अंत में दीपेंद्र भाई को एक बार फिर आभार तस्वीरें उपलब्ध कराने के लिए.
तो मित्रो आप आ रहें हैं मिलने..... इन बच्चों से 

टिप्पणियाँ

Smart Indian ने कहा…
बाल-गृह के बच्चों और आपके संकल्प के बारे में जानकर अच्छा लगा। सुन्दर चित्रों के लिये आभार!
जी हां, कुण्ठा व्यक्तित्व बिगाड़ देती है..
जीवन को भगवान की नियामत मानना चाहिए और खुश रहना चाहिए। बहुत अच्‍छा संदेश देती पोस्‍ट। जबलपुर आए तो जरूर जाएंगे इन बालकों के बीच।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्यों लिखते हैं दीवारों पर - "आस्तिक मुनि की दुहाई है"

विमर्श

सावन के तीज त्यौहारों में छिपे सन्देश भाग 01